Sunday, November 7, 2021

SAKSHAM Inderprastha Deepawali Milan 4 Nov 2021

 दीपावली के शुभ अवसर पर सक्षम पश्चिमी विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रान्त) द्वारा ब्लाइंड पर्सन असोसीएशन कन्या छात्रावास, उत्तम नगर में दिनांक 04/11/2021 को सक्षम द्वारा 15 राशन किट तथा गीता ज्ञान सुधा पुस्तक की ब्रेल प्रतियाँ छात्राओं को प्रदान की गई। छात्रावास में सभी को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रान्त से प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान त्रिभुवन रावत जी, प्रान्त सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा रावत जी, पश्चिमी विभाग अध्यक्ष डॉ गौरव सचदेव जी, विभाग सचिव श्री प्रह्लाद जी तथा विभाग युवा प्रमुख मानसी जी की उपस्थिति रही। 

सक्षम भारत समर्थ भारत🚩

















Deepawali Celebrations at Paschim Vibhag, Delhi 2 Nov 2021

 दीपावली के शुभ अवसर पर सक्षम पश्चिमी विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रान्त) द्वारा जय भारत नेत्रहीन छात्रावास, नाहरगढ़ में दिनांक 02/11/2021 को सक्षम द्वारा 10 राशन किट प्रदान की गई। छात्रावास में सभी को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रान्त से प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान त्रिभुवन रावत जी, पश्चिमी विभाग अध्यक्ष डॉ गौरव सचदेव जी तथा विभाग युवा प्रमुख मानसी जी की उपस्थिति रही। 

सक्षम भारत समर्थ भारत🚩




आज दीपावली के उपलक्ष्य में सक्षम इन्द्रप्रस्थ पश्चिमी विभाग द्वारा “अनुराग ग्लोबल फ़ाउंडेशन” दृष्टिबाधित बाल छात्रावास, चाणक्य प्लेस, उत्तम नगर में राशन किट दी गईं व मिठाई बाँटी गई। प्रांत उपाध्यक्ष श्री त्रिभुवन जी, सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी, बाबा साहेब आप्टे विकलांग सेवा केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री रंजन जी व अनुराग ग्लोबल फ़ाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता जी की उपस्थिति रही।
🇮🇳सक्षम भारत समर्थ भारत🇮🇳







प्रिय बन्धु एवं भगिनी सादर नमस्कार। 
आप सभी को सानन्द सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 2/11/2021 मंगलवार को सायं 6 बजे केशवपुरम विभाग सक्षम द्वारा अखिल भारतीय नेत्रहीन संघ,B-3 Block  रघुवीर नगर  नई दिल्ली -110027 में दृष्टिबाधित छात्रों के साथ दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें 20 राशन किट एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इन कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
1-त्रिभुवन सिंह रावत जी (प्रांत उपाध्यक्ष)
2-डाॅ अमित कुमार शर्मा जी ( प्रांत सहसचिव)
3-श्रीमती रेखा रावत जी(प्रांत सह महिला प्रमुख)
4-श्रीमती भावना जी (अध्यक्षा केशवपुरम विभाग)
5-सुरेश गुप्ता जी (उपाध्यक्ष केशवपुरम विभाग)
6-संतोष जी (जनक जिला युवा प्रमुख)
7-श्रीमान रंजन जी(बाबा साहब आप्टे विकलांग  सेवा केन्द्र पूर्व अध्यक्ष)
7-डाॅ.पूजा शर्मा (महिलाप्रमुख केशवपुरम विभाग )
 
सक्षम भारत    समर्थ भारत















Eye Donation & Blood Donation Camp at Dwarka

 पश्चिमी विभाग में महर्षि अष्टावक्र जयंती के उपलक्ष्य में द्वारका में रक्त व नेत्र दान संकल्प पत्र शिविर लगा।

प्रांत उपाध्यक्ष श्री त्रिभुवन जी ने नव नियुक्त विभाग टोली व द्वारका ईकाई को शुभकामनाऐं दीं।वरिष्ट कार्यकर्ता श्री भरत जी ने विभाग अध्यक्ष डा. गौरव जी का अभिनंदन किया।

      अखिल भारतीय संरक्षक डा.दयाल जी द्वारा लिखित अष्टावक्र लेख का वितरण किया गया।






'RAKSHA BANDHAN' SAKSHAM Inderprastha, Dwarka 20/08/2021

 आज दिनांक 23/08/2021 को सक्षम द्वारका ज़िला, पश्चिमी विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रान्त) द्वारा New Asha Special School, Mahavir Vihar, Sector 1, Dwarka में रक्षा बन्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल में 20 दिव्यांग बंधुओं को रक्षा सूत्र बाँधे व मिष्ठान्न बांटे गए।

कार्यक्रम के दौरान वहां के प्रधानाचार्य श्रीमती अमृत राणा जी, श्री बाबू लाल राणा जी, श्री विक्रम जी वा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। 

इस कार्यक्रम में प्रान्त से सह प्रान्त कोषाध्यक्ष श्रीमान राम कृष्ण गुप्ता जी और द्वारका जिला से कार्यकर्ता:- प्रह्लाद जी, दिलीप जी तथा गौरव जी की उपस्थिति रही। 

सक्षम भारत समर्थ भारत🚩