Sunday, November 7, 2021

Deepawali Celebrations at Paschim Vibhag, Delhi 2 Nov 2021

 दीपावली के शुभ अवसर पर सक्षम पश्चिमी विभाग (इंद्रप्रस्थ प्रान्त) द्वारा जय भारत नेत्रहीन छात्रावास, नाहरगढ़ में दिनांक 02/11/2021 को सक्षम द्वारा 10 राशन किट प्रदान की गई। छात्रावास में सभी को दीपावली की शुभकामनाओं के साथ मिष्ठान भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर प्रान्त से प्रान्त उपाध्यक्ष श्रीमान त्रिभुवन रावत जी, पश्चिमी विभाग अध्यक्ष डॉ गौरव सचदेव जी तथा विभाग युवा प्रमुख मानसी जी की उपस्थिति रही। 

सक्षम भारत समर्थ भारत🚩




आज दीपावली के उपलक्ष्य में सक्षम इन्द्रप्रस्थ पश्चिमी विभाग द्वारा “अनुराग ग्लोबल फ़ाउंडेशन” दृष्टिबाधित बाल छात्रावास, चाणक्य प्लेस, उत्तम नगर में राशन किट दी गईं व मिठाई बाँटी गई। प्रांत उपाध्यक्ष श्री त्रिभुवन जी, सह-महिला प्रमुख श्रीमती रेखा जी, बाबा साहेब आप्टे विकलांग सेवा केन्द्र के पूर्व अध्यक्ष श्री रंजन जी व अनुराग ग्लोबल फ़ाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता जी की उपस्थिति रही।
🇮🇳सक्षम भारत समर्थ भारत🇮🇳







प्रिय बन्धु एवं भगिनी सादर नमस्कार। 
आप सभी को सानन्द सूचित किया जाता है कि आज दिनांक 2/11/2021 मंगलवार को सायं 6 बजे केशवपुरम विभाग सक्षम द्वारा अखिल भारतीय नेत्रहीन संघ,B-3 Block  रघुवीर नगर  नई दिल्ली -110027 में दृष्टिबाधित छात्रों के साथ दीपावली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें 20 राशन किट एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। कार्यक्रम में इन कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
1-त्रिभुवन सिंह रावत जी (प्रांत उपाध्यक्ष)
2-डाॅ अमित कुमार शर्मा जी ( प्रांत सहसचिव)
3-श्रीमती रेखा रावत जी(प्रांत सह महिला प्रमुख)
4-श्रीमती भावना जी (अध्यक्षा केशवपुरम विभाग)
5-सुरेश गुप्ता जी (उपाध्यक्ष केशवपुरम विभाग)
6-संतोष जी (जनक जिला युवा प्रमुख)
7-श्रीमान रंजन जी(बाबा साहब आप्टे विकलांग  सेवा केन्द्र पूर्व अध्यक्ष)
7-डाॅ.पूजा शर्मा (महिलाप्रमुख केशवपुरम विभाग )
 
सक्षम भारत    समर्थ भारत